28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापूर्व पीएम वाजपेयी के सपने को पूरा करने को सरकार प्रतिबद्ध: देव...

पूर्व पीएम वाजपेयी के सपने को पूरा करने को सरकार प्रतिबद्ध: देव साय 

इस अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ में हमारे लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं, भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस विजन के तहत इस राज्य की स्थापना की गई, उस विजन को साकार करने के लिए सरकार काम कर रही है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार उनके सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि पार्टी का 47वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ में हमारे लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं, भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस विजन के तहत इस राज्य की स्थापना की गई, उस विजन को साकार करने के लिए सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है, जो विकसित भारत के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी शब्द ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’ आज देश के चप्पे-चप्पे में साकार हो रहे हैं। इसी अटूट विश्वास और समर्पण के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए निरंतर राष्ट्रसेवा में संलग्न है।

सीएम साय ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बोया गया एक बीज आज वटवृक्ष बनकर भारत की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के विश्वास, परिश्रम और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार आज देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भाजपा की सरकारें सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार करते हुए उन्नति के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

निःस्वार्थ भाव से अहर्निश राष्ट्रसेवा में जुटे सभी समर्पित कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर करोड़ों साथी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं जिनके संघर्ष और साथ से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। हम सब मिलकर हमारी सरकार को मजबूत करें और विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें-

राघव चड्ढा की बढ़ती लोकप्रियता से असहज हैं केजरीवाल: सांसद रेखा शर्मा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें