29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाम्यांमार के आतंकी गुटों को ट्रेनिंग देने वाले 7 विदेशी को 30...

म्यांमार के आतंकी गुटों को ट्रेनिंग देने वाले 7 विदेशी को 30 दिन की न्यायिक हिरासत

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, ये सभी आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद ये लोग मिजोरम पहुंचे और वहां से गैरकानूनी तरीके से म्यांमार में प्रवेश कर गए।

Google News Follow

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की एनआईए कोर्ट ने म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार 7 विदेशी नागरिकों को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 6 दिनों की एनआईए कस्टडी पूरी होने के बाद सोमवार को इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां यह फैसला सुनाया गया।

गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में 6 यूक्रेन के नागरिक और 1 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इन सभी को अब जेल भेज दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को अदालत ले जाया गया और फिर कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, ये सभी आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद ये लोग मिजोरम पहुंचे और वहां से गैरकानूनी तरीके से म्यांमार में प्रवेश कर गए। एनआईए के अनुसार, इन आरोपियों के म्यांमार के एथनिक ग्रुप्स से संपर्क थे और वहां इन्होंने आतंकी गुटों को हथियार चलाने और ड्रोन ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी। जांच में यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने यूरोप से ड्रोन मंगवाए थे, जिनका इस्तेमाल प्रशिक्षण में किया गया।

बताया जा रहा है कि म्यांमार से भारत लौटने के बाद जांच एजेंसी एनआईए ने अलग-अलग स्थानों से इन्हें गिरफ्तार किया। अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली और अन्य तीन को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए यूक्रेनी नागरिकों की पहचान हर्बा पेट्रो, स्लिवियाक टारस, इवान सुकमनोवस्की, स्टीफन मारियन, होंचारुक मकसीम और कामिनिस्की विक्टर के रूप में हुई है।

फिलहाल इस मामले में एनआईए जांच जारी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन आरोपियों के नेटवर्क और उनके संपर्क किन-किन देशों और संगठनों तक फैले हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली विधानसभा हाई सिक्योरिटी गेट तोड़ कार घुसी, जांच जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें