28 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमलाइफ़स्टाइलउज्जायी प्राणायाम: योग की वह तकनीक, जो अंदर से करती है उपचार

उज्जायी प्राणायाम: योग की वह तकनीक, जो अंदर से करती है उपचार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सही खानपान के साथ ही योग को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। सिर्फ कुछ मिनट रोज योग अभ्यास करके आप अपने जीवन में एक शांत, स्वस्थ और संतुलित बदलाव महसूस कर सकते हैं।

योग में एक बहुत ही प्रभावशाली श्वास तकनीक है जिसे उज्जायी प्राणायाम कहा जाता है। यह शरीर और मन दोनों पर नियंत्रण और संतुलन लाने में मदद करती है। उज्जायी प्राणायाम में सांस को धीरे-धीरे, गहराई से और थोड़ी आवाज के साथ लिया और छोड़ा जाता है। इसमें गले के पिछले हिस्से को हल्का सा सिकोड़कर सांस ली जाती है। शुरुआत में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अभ्यास के साथ यह बहुत सहज हो जाता है।

यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। जब हम गहरी और नियंत्रित सांस लेते हैं, तो पेट के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। गले और थायरॉयड स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। उज्जायी प्राणायाम गले के हिस्से में हल्का दबाव बनाता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जो लोग थायरॉयड की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए यह बहुत उपयोगी माना जाता है।

इसके अलावा यह प्राणायाम दिल और फेफड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जब हम धीमी और गहरी सांस लेते हैं, तो फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और हृदय को भी बेहतर ऑक्सीजन मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और शरीर ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है।

उज्जायी प्राणायाम का एक बहुत बड़ा फायदा यह भी है कि यह तनाव और चिंता को कम करता है। इसकी लयबद्ध सांसें दिमाग को शांत करती हैं और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करती हैं। यह मन को एकाग्र करने में मदद करता है। ध्यान रखें, इसे जबरदस्ती नहीं करना चाहिए। सांस स्वाभाविक और आरामदायक होनी चाहिए। अगर चक्कर या असहजता महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं।

यह भी पढ़ें:

पवन खेड़ा को नहीं मिली अग्रिम जमानत, गुवाहाटी हाईकोर्ट का फैसला

मुंबई उच्च न्यायलय ने सरकार को दी डंपिंग ग्राउंड को बंद करने की चेतावनी

“4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी’”

सुप्रीम कोर्ट ने की शांतिपूर्ण मतदान और रिकॉर्ड वोटिंग की सराहना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,232फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें