27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाUttar Pradesh:योगी सरकार आज से गरीबों को बांटेगी मुफ्त में राशन

Uttar Pradesh:योगी सरकार आज से गरीबों को बांटेगी मुफ्त में राशन

Google News Follow

अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम तथा पात्र गृहस्थी राशन धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को मुफ्त 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था जून, जुलाई एवं अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। जून माह का वितरण रविवार से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को जून माह में तीन किलोग्राम चीनी भी दिया जाएगा। खाद्य आयुक्त ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा सकेगा।

यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि वितरण की अंतिम तिथि 30 जून को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा सकेगा। इस अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से संबद्ध यूनिटों पर पांच किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में कराया जाएगा। खाद्य आयुक्त ने बताया कि चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें