31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियादेश में मार्च में क्रेडिट कार्ड खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब...

देश में मार्च में क्रेडिट कार्ड खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब रुपए हुआ: रिपोर्ट!

असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर यह वृद्धि 8.9 प्रतिशत रही, जो अपेक्षाकृत कम है।

Google News Follow

Related

मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मार्च में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब रुपए हो गया। यह बढ़ोतरी मौसमी कारणों और पिछले कम आधार की वजह से हुई है, हालांकि अब उपभोग की वृद्धि सामान्य होती दिख रही है।

असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर यह वृद्धि 8.9 प्रतिशत रही, जो अपेक्षाकृत कम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महीने-दर-महीने खर्च में आई तेज बढ़ोतरी स्थायी मांग में तेजी नहीं दिखाती, बल्कि यह मौसमी खर्च और आंकड़ों के प्रभाव का परिणाम है। अब सेक्टर तेजी के दौर से निकलकर सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

क्रेडिट कार्ड की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कुल सक्रिय कार्ड करीब 8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 11.8 करोड़ हो गए हैं, जिससे यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मार्च में लगभग 9.3 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले 7.96 प्रतिशत ज्यादा हैं। इससे पता चलता है कि वृद्धि का मुख्य कारण नए ग्राहकों का जुड़ना है, न कि प्रति व्यक्ति खर्च में बड़ी बढ़ोतरी।

हालांकि खर्च के पैटर्न में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। प्रति कार्ड औसत खर्च महीने-दर-महीने 22.8 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन सालाना आधार पर यह सिर्फ 0.9 प्रतिशत ही बढ़ा।

इसी तरह, प्रति ट्रांजैक्शन औसत खर्च भी महीने के आधार पर बढ़ा, लेकिन सालाना आधार पर इसमें गिरावट का रुझान जारी रहा, जिससे उपभोग की तीव्रता में ज्यादा सुधार नहीं दिखा।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फरवरी में क्रेडिट कार्ड खर्च सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ा था, लेकिन महीने-दर-महीने यह घटकर 1,772 अरब रुपए रह गया था, जो 11 प्रतिशत की गिरावट थी।

फरवरी में करीब 10.5 लाख नए कार्ड जारी किए गए थे, जो सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत ज्यादा थे।

यह भी पढ़ें-

राजनाथ सिंह बोले, सीमा-पार आतंकवाद पर दोहरे मानदंड स्वीकार नहीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,385फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें