32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026
होमदेश दुनियाहीटवेव से बचाव जरूरी : आयुष मंत्रालय ने बताए फर्स्ट एड टिप्स!

हीटवेव से बचाव जरूरी : आयुष मंत्रालय ने बताए फर्स्ट एड टिप्स!

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हीटवेव में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

Google News Follow

Related

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे हीटवेव का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसी को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों के लिए कुछ आसान और जरूरी फर्स्ट एड टिप्स जारी किए हैं, ताकि लोग गर्मी से खुद को सुरक्षित रख सकें।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हीटवेव में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सिरदर्द, ज्यादा पसीना आना या कभी-कभी बेहोशी जैसी स्थिति भी हो सकती है। इसलिए जैसे ही आपको ऐसा महसूस हो, तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

अगर आपको चक्कर या बेचैनी महसूस हो रही है, तो सबसे पहले किसी ठंडी या छायादार जगह पर चले जाएं। सीधे धूप में रुकना खतरे को और बढ़ा सकता है। इसके बाद शरीर को तुरंत आराम देना चाहिए और ढीले कपड़े पहनने चाहिए, ताकि शरीर को हवा मिल सके। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है, इसलिए बार-बार पानी पीते रहें। इसके अलावा ओआरएस, नींबू पानी या नारियल पानी भी फायदेमंद होता है।

अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा गर्मी लग रही हो, तो उसके शरीर पर पानी से हल्का स्पंज करना भी राहत देता है। इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे जबरदस्ती पानी या कुछ भी खाने-पीने को न दें।

आयुष मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि इस मौसम में धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच, क्योंकि इस समय गर्मी सबसे ज्यादा होती है। बाहर निकलना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

खानपान का भी खास ध्यान रखना चाहिए। हल्का और ताजा खाना खाएं, ज्यादा तला-भुना या भारी भोजन से बचें। साथ ही कैफीन और शराब जैसी चीजों से दूरी बनाए रखना बेहतर होता है, क्योंकि ये शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप की पूर्व सहयोगी बोलीं, ‘ईरान से संघर्ष का नतीजा भुगतेंगे अमेरिका के किसान’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें