‘उत्थित जानु शीर्षासन’ खड़े होकर आगे झुकने वाला एक योगासन है, जिसमें पैरों को 2 से 3 फीट की दूरी पर फैलाकर कूल्हों से आगे झुकते हुए सिर को घुटनों के बीच लाया जाता है। इससे न सिर्फ पैरों और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने ‘उत्थित जानु शीर्षासन’ को हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे की मांसपेशियां) और कूल्हों के जोड़ों को आराम व खिंचाव देने वाला बताया है। यह आसन आगे झुकने की मुद्रा पेट के अंगों (जैसे अग्न्याशय/पाचन तंत्र) पर हल्का प्रभाव डालती है और सिर की ओर रक्त प्रवाह से सुस्ती या थकान कम करने में सहायक मानी जाती है।
उत्थित जानु शीर्षासन करते समय जब हम धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हैं, तो पेट पर हल्का दबाव पड़ता है और इस दबाव के कारण पेट के अंदर के अंगों, जैसे अग्न्याशय, आंतों और लीवर पर हल्की मालिश जैसा असर होता है।
वहीं, आगे झुकने से सिर की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है। इससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सुस्ती, थकान और भारीपन कम होता है। मन शांत होता है और ध्यान लगाने में भी मदद मिलती है। स्लिप डिस्क, साइटिका, कमर या रीढ़ की गंभीर चोट, या जोड़ों के गंभीर दर्द में बिना विशेषज्ञ की सलाह के न करें।



