29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमबॉलीवुडजापान में प्रदर्शित होगा ‘धुरंधर’

जापान में प्रदर्शित होगा ‘धुरंधर’

फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Google News Follow

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्मों ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वैश्विक कमाई के मामले में भी इन फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब इस फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला किया गया है और ‘धुरंधर’ 7 जुलाई को वहां रिलीज होगी।

जियो स्टूडियो ने ‘धुरंधर’ का जापानी पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्टर के अनुसार, यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। हालांकि, जापान में पहले से ही कई भारतीय फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में ‘धुरंधर’ के सामने कड़ी चुनौती होगी।

एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, जिसने 2.42 अरब येन (लगभग 136 करोड़ रुपये) की कमाई की है। यह रिकॉर्ड अब तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। ‘दंगल’ ने भले ही चीन में जबरदस्त कमाई की हो, लेकिन जापान में भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अलग जापानी नाम से रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 12.40 मिलियन येन (लगभग 73.48 लाख रुपये) की कमाई की थी।

शाहरुख खान की ‘पठान’ भी जापान में रिलीज हुई थी और इसने करीब 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को वहां बड़े पैमाने पर स्क्रीन मिले थे। इसके अलावा आमिर खान और किरण राव निर्मित ‘लापता लेडीज’ और प्रभास की ‘सालार’ ने भी जापान में अच्छी कमाई की थी। कम बजट में बनी ‘लापता लेडीज’ ने करीब 2.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘सालार’ ने 95 लाख रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ को जापान में दर्शकों से कैसा प्रतिसाद मिलता है।

यह भी पढ़ें: 

बंगाल चुनाव: अंतिम चरण में हिंसा और हंगामे के बीच 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान

ईसाइयत का प्रचार करने वाले तीन अमेरिकियों को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का आरोप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें