28 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमदेश दुनियावोट शेयर और सीटों की गणना अलग-अलग चीजें हैं : मनोज कुमार...

वोट शेयर और सीटों की गणना अलग-अलग चीजें हैं : मनोज कुमार सिंह!

वोट शेयर और सीटों की गणना अलग-अलग चीजें हैं। असम छोटा राज्य है, इसलिए वोट प्रतिशत में थोड़ा सा बदलाव भी बड़ा असर डाल सकता है।  

Google News Follow

Related

मैटराइज न्यूज कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने चुनावी आंकड़ों और रुझानों को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने असम के मतदान प्रतिशत पर कहा कि वोट प्रतिशत से सीधे सीटों का अनुमान लगाना सही नहीं होता।

मनोज कुमार सिंह ने आईएएनएस से कहा, “वोट शेयर और सीटों की गणना अलग-अलग चीजें हैं। असम छोटा राज्य है, इसलिए वोट प्रतिशत में थोड़ा सा बदलाव भी बड़ा असर डाल सकता है। ऐसे में सिर्फ वोट प्रतिशत के आधार पर सीटों का अनुमान लगाना भ्रम पैदा कर सकता है।”

असम के पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह एकतरफा मुकाबला बन गया था। इसके पीछे कई कारण थे, लेकिन उन्होंने खास तौर पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए एक आरोप को महत्वपूर्ण बताया।

मनोज सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर तीन देशों की नागरिकता का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कार्रवाई भी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा असम छोड़कर चले गए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यह धारणा बनी कि उनका नेतृत्व कमजोर है।”

तमिलनाडु चुनाव पर अपनी राय रखते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वहां डीएमके की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “एक नई पार्टी टीवीके से काफी उम्मीदें थीं, खासकर युवाओं के बीच उसका असर दिखा। इसके अलावा ईसाई वोट भी तमिलनाडु की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है, जहां डीएमके की अच्छी पकड़ मानी जाती है, खासकर एमके स्टालिन के नेतृत्व में।”

मनोज सिंह ने सीटों के संभावित आंकड़ों पर भी अपने पूर्वानुमान साझा किए। उन्होंने कहा, “हमने अनुमान लगाया था कि डीएमके को लगभग 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं, जिससे वह स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और किसी तरह की त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति नहीं बनेगी। वहीं, एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान था।”

टीवीके को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी दोनों प्रमुख दलों (डीएमके और एआईएडीएमके) के वोट काट सकती है। यह टीवीके का पहला चुनाव है और नई मौजूदगी के चलते हमने इसके अच्छे वोट शेयर की उम्मीद की है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में ईसाई समुदाय भय के साये में!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें