27.8 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमदेश दुनियातेजपत्ता: स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी वरदान, जानिए फायदे!

तेजपत्ता: स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी वरदान, जानिए फायदे!

सिर्फ पाचन ही नहीं, तेजपत्ता सांस से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी माना जाता है। सर्दी-जुकाम, हल्की खांसी या गले में खराश जैसी दिक्कतों में यह राहत दे सकता है।

Google News Follow

Related

आजकल लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन तेजपत्ता जैसे प्राकृतिक उपाय कई समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकते हैं। यह हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। जरूरत बस इसे सही तरीके से और संतुलित मात्रा में इस्तेमाल करने की है।

तेजपत्ता सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है। पुराने समय से ही भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे कई तरह की बीमारियों में घरेलू इलाज के तौर पर भी अपनाया जाता रहा है।

खासकर पाचन तंत्र के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो तेजपत्ते का काढ़ा या इसका इस्तेमाल खाने में करने से आराम मिल सकता है। यह पेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सिर्फ पाचन ही नहीं, तेजपत्ता सांस से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी माना जाता है। सर्दी-जुकाम, हल्की खांसी या गले में खराश जैसी दिक्कतों में यह राहत दे सकता है। आयुर्वेद में इसे कफ को कम करने वाला बताया गया है, इसलिए बदलते मौसम में इसका सेवन काफी मददगार हो सकता है।

आधुनिक रिसर्च में भी तेजपत्ते के कुछ संभावित फायदे सामने आए हैं। माना जाता है कि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह उपयोगी हो सकता है। हालांकि इसे किसी दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए, लेकिन सपोर्टिव हर्ब के रूप में यह फायदा दे सकता है।

इसके अलावा तेजपत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में राहत पहुंचा सकते हैं। कुछ लोग इसे हल्के इंफेक्शन और दर्द में भी घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें-

एक साथ सभी के फोन बजे, मोबाइल पर आया अलर्ट! आखिर मामला क्या है?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें