28.5 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमदेश दुनियागुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत गर्मियों में भी रखे फ्रेश और हेल्दी!

गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत गर्मियों में भी रखे फ्रेश और हेल्दी!

सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद करती है। जब आप इसे पीते हैं| 

Google News Follow

Related

गर्मियों अगर शरीर को अंदर से ठंडक देने वाले देसी और आसान उपाय मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। ऐसा ही है गुजरात में पीया जाने वाला वरियाली शरबत। वरियाली शरबत सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक पारंपरिक हेल्दी नुस्खा है, जिसे गुजरात में वर्षों से अपनाया जा रहा है।

सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद करती है। जब आप इसे पीते हैं, तो यह सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है और लू से बचाने में मदद करता है।

यह पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको अक्सर गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, तो वरियाली शरबत आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खाने के बाद इसे पीने से पेट हल्का महसूस होता है और खाना भी आसानी से पचता है।

यह आपकी स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। गर्मियों में जब त्वचा बेजान और थकी हुई लगने लगती है, तब यह शरबत आपको अंदर से फ्रेश महसूस कराता है, जिसका असर बाहर भी दिखता है। नियमित रूप से पीने पर यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है।

इसे बनाने भी बहुत ही आसान है। सबसे पहले सौंफ को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे मिश्री के साथ पीस लें और छानकर एक सिरप तैयार कर लें।

इस सिरप को आप बोतल में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं और 1-2 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी पीना हो, बस 1-2 चम्मच सिरप को ठंडे पानी या दूध में मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस या काला नमक डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

आजकल लोग बाजार में मिलने वाले ठंडे पेय ज्यादा पीते हैं, लेकिन उनमें शुगर और केमिकल्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में वरियाली शरबत एक नेचुरल और हेल्दी विकल्प है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्कर की ₹1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,108फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें