32 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह करा रहे हैं श्री राम...

मध्य प्रदेश : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह करा रहे हैं श्री राम महायज्ञ, भक्तों को दिया न्योता!

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस भक्तिमय आयोजन में सनातन धर्म के ध्वज वाहक भगवान स्वरूप चारों पीठों के शंकराचार्य महाराजों को आदर के साथ निमंत्रण दिया है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में 151 कुंडीय श्री राम महायज्ञ होने जा रहा है। दिग्विजय सिंह, पूर्व कांग्रेस सांसद लक्ष्मण सिंह, राघौगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह इस यज्ञ के संरक्षक हैं।

दिग्विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जानकारी दी है कि 18 से 28 मई तक अभूतपूर्व अनुष्ठान 151 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ, वेद पुराण, श्रीमद् भागवत, श्री रामचरितमानस आदि के पाठ का विश्व कल्याणार्थ भव्य आयोजन रखा गया है।

उन्होंने आगे बताया कि भैंसाना में होने जा रहे विशाल यज्ञ की दिव्यता और भव्यता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यज्ञ स्थल को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु दिन प्रतिदिन एकत्रित हो रहे हैं, और पिछले 6 महीने से भैंसाना आश्रम में प्रतिदिन लगभग 5 हजार लोग भंडारा प्रसाद ग्रहण करते हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस भक्तिमय आयोजन में सनातन धर्म के ध्वज वाहक भगवान स्वरूप चारों पीठों के शंकराचार्य महाराजों को आदर के साथ निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि वे राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश सरकार के समस्त मंत्रीगण, प्रदेश की समस्त राजनीतिक पार्टियों के सम्माननीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को विधिवत निमंत्रित करेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री “पूज्य दद्दा” के अतिप्रिय शिष्य, मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, 18 मई को भैंसाना यज्ञ प्रांगण में धर्ममय उद्बोधन देंगे एवं अपनी प्रभावी शैली में शिवतांडव स्तोत्र का हिंदी में भावानुवाद प्रस्तुत करेंगे।

कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि उन्होंने इस आयोजन में प्रसिद्ध कवि एवं रामकथा वाचक कुमार विश्वास को भी निमंत्रण भेजा है।

दिग्विजय सिंह ने देश-प्रदेश के रामभक्त सनातन धर्म प्रेमियों को सह परिवार, इष्ट मित्रों के साथ यज्ञ में पधारने का आवाहन करते हुए कहा है कि यज्ञ की महिमा अपरम्पार है एवं यज्ञ भारतीय सनातन संस्कृति के आधारस्तंभ हैं, जो देव-पूजा, हवन और दान का मिश्रण हैं। यज्ञ न केवल आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि अग्नि के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध कर रोगों का शमन भी करते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है: मोहम्मद कैफ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें