29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिसुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने...

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने चुना नेता

Google News Follow

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सत्ता में परिवर्तन लाने में कामयाब रही भारतीय जनता पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही अब उनका राज्य का नौवां मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी थी। सुवेंदु अधिकारी ने हाल के चुनावों में खुद को राज्य की राजनीति का बड़ा चेहरा साबित किया है। उन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी को हराया था और इस बार भवानीपुर सीट से भी उन्हें पराजित किया। लगातार दो हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन पर मुख्यमंत्री पद के लिए भरोसा जताया।

विधायक दल की अहम बैठक से पहले अमित शाह ने कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे नोवोटेल होटल पहुंचे, जहां विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि(7 मई) को विधानसभा भंग करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही ममता बनर्जी के 15 साल लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया और भाजपा के लिए राज्य में पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।

2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

नए मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (9 मई)को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रवींद्र जयंती के अवसर पर रखा गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। भाजपा इस शपथ ग्रहण समारोह को राज्य में अपनी ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता के बड़े प्रदर्शन के रूप में देख रही है।

यह भी पढ़ें:

महुआ मोइत्रा के सामने विमान में लगे ‘चोर चोर, टीएमसी चोर’ के नारे

केरल में कांग्रेस के CM चेहरे पर सस्पेंस; खरगे से मिलकर शशि थरूर ने बढ़ाई चर्चा

ISI की आतंकी साजिश नाकाम, 9 आतंकी गिरफ्तार

“सोमनाथ मंदिर हमारी संस्कृति के अटूट संकल्प का प्रतीक”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें