29.3 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयुजवेंद्र चहल के ‘वेप स्मोकिंग वीडियो’ पर बढ़ा बवाल!

युजवेंद्र चहल के ‘वेप स्मोकिंग वीडियो’ पर बढ़ा बवाल!

BCCI के अर्शदीप सिंह को व्लॉगिंग रोकने के आदेश

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युजवेंद्र चहल के हवाई जहाज में सफर के दौरान कथित ‘वेप स्मोकिंग वीडियो’ के वायरल होने के बाद पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंग को सोशल मीडिया पर व्लॉगिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं। टीम के साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के हवाई जहाज में धूम्रपान करने के कथित वीडिओ वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद यह कदम उठाया गया

जानकारी के अनुसार, अर्शदीप सिंह के एक ट्रैवल व्लॉग का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दर्शकों ने दावा किया कि युजवेंद्र चहल कथित रूप से वेपिंग अर्थात से जुड़े एक दृश्य में दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद खिलाड़ियों के व्यवहार, टीम प्रोटोकॉल और आधिकारिक टूर्नामेंट के दौरान निजी गतिविधियों को लेकर बहस तेज हो गई।

सूत्रों का कहना है कि BCCI टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों द्वारा साझा किए जा रहे अनियंत्रित ‘बिहाइंड द सीन’ कंटेंट को लेकर चिंतित है। बोर्ड को आशंका है कि ऐसे वीडियो टीम के अंदरूनी माहौल, खिलाड़ियों की निजता और फ्रेंचाइजी अनुशासन को प्रभावित कर सकते हैं। इसी कारण अर्शदीप सिंह को कथित तौर पर सीजन के बाकी मैचों तक व्लॉगिंग रोकने के लिए कहा गया है।

इस पूरे विवाद ने IPL फ्रेंचाइजियों के भीतर अनुशासन और सोशल मीडिया गतिविधियों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सीजन के दौरान रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में बैठकर वेपिंग करते हुए वीडिओ वायरल हुआ था, जिसके बाद बोर्ड ने टीमों को खिलाड़ियों के आचरण और सार्वजनिक गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी थी।

हालांकि अब तक न तो अर्शदीप सिंह और न ही युजवेंद्र चहल ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। BCCI की ओर से भी सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। IPL 2026 के बीच सामने आया यह विवाद सोशल मीडिया, खिलाड़ी ब्रांडिंग और टीम अनुशासन के बीच बढ़ते टकराव की एक नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

ISI की आतंकी साजिश नाकाम, 9 आतंकी गिरफ्तार

“सोमनाथ मंदिर हमारी संस्कृति के अटूट संकल्प का प्रतीक”

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने चुना नेता

केरल में कांग्रेस के CM चेहरे पर सस्पेंस; खरगे से मिलकर शशि थरूर ने बढ़ाई चर्चा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें