29.1 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, अजय राय पर वाराणसी में दो केस!

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, अजय राय पर वाराणसी में दो केस!

इससे पहले महोबा में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके अभद्र बयान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वाराणसी के चौक थाने में अजय राय के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। महिला व्यापार मंडल नेता सुनीता सोनी और आर्यन पंड्या की तहरीर पर अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किए गए।
इससे पहले महोबा में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके अभद्र बयान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, अजय राय ने वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए अपना बयान होने से इनकार किया है।

बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से न सिर्फ अजय राय को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है बल्कि कांग्रेस पार्टी भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अजय राय की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उनके स्वास्थ्य के खराब होने की खबर सामने आई तो प्रधानमंत्री मोदी ने उसी रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और कहा था कि वे अजय राय के अचानक बीमार पड़ने की खबर सुनकर चिंतित हैं।

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ”कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।”
यह भी पढ़ें-

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते 74,111 करोड़ रुपए बढ़ा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,047फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें