24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडबंगाल भाजपा अध्यक्ष ने नुसरत जहां का मांगा इस्तीफा, शादी पर कही यह...

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने नुसरत जहां का मांगा इस्तीफा, शादी पर कही यह बात

Google News Follow

नई दिल्ली। एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां विवादों में घिर गई हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी नेता और एमपी संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर नुसरत जहां पर उचित कार्रवाई करने की मांग थी। अब पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष ने नुसरत जहां पर हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग की है।

बता दें कि, नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग रह रही हैं। नुसरत जहां का कहना है  कि उनकी निखिल जैन से शादी नहीं हुई थी, बल्कि वह निखिल जैन के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थीं। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी वैध नहीं थी यानी भारतीय कानून के मुताबिक यह शादी नहीं हुई थी, इसलिए तलाक की भी कोई जरूरत नहीं है।
क्या बोले दिलीप घोष: भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने नुसरत जहां के इस्तीफे की मांग करते हुए  कहा कि ‘नुसरत जहां ने भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया हैं। वो एक महिला सांसद हैं। उन्होंने सिंदूर लगाया, एक युवक को अपना पति बताया और मुख्यमंत्री को अपने यहां बहुभोज पर बुलाया और अब वो कह रही हैं कि वो युवक उनका पति नहीं है।’ दिलीप घोष ने आगे कहा कि यह सौगुप्ता बाबू (टीएमसी सांसद) की विचारधारा हो सकती है,लेकिन यह देश और पश्चिम बंगाल की विचारधारा नहीं हो सकती है। पार्टी को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए या फिर नुसरत जहां को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  इससे पहले बीजेपी की एमपी संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नुसरत जहां अपने मतदाताओं को धोखे में रखा है। नुसरत जहां के इस मामले से संसद की गरिमा भी धूमिल हुई है। हालांकि विवादों और प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर वह कुछ तस्वीरें शेयर कर की हैं।  जिसमें वह पानी में अठखेलियां करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, नो रिस्क, नो स्टोरी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें