28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाट्रंप बोले इजरायल ईरान चाहते है सीजफायर, मूर्खता शांति में बाधा!

ट्रंप बोले इजरायल ईरान चाहते है सीजफायर, मूर्खता शांति में बाधा!

अपने लेटेस्ट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, "इजरायल और ईरान दोनों तुरंत संघर्ष विराम चाहते हैं। शांति को लेकर अंतिम बातचीत आगे बढ़ रही है, बस मूर्खता या अज्ञानता शांति की राह में बाधा न बने।"

Google News Follow
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और ईरान दोनों “तत्काल संघर्ष विराम (सीजफायर)” चाहते हैं। इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने दोनों को तुरंत “शूटिंग रोकने” की नसीहत दी थी।

सोमवार को अपने लेटेस्ट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, “इजरायल और ईरान दोनों तुरंत संघर्ष विराम चाहते हैं। शांति को लेकर अंतिम बातचीत आगे बढ़ रही है, बस मूर्खता या अज्ञानता शांति की राह में बाधा न बने।”

उन्होंने आगे कहा, “अंतिम समझौता होने तक नाकेबंदी (ब्लॉकेड) पूरी तरह लागू रहेगी और प्रभावी बनी रहेगी। चीजें तेजी से आगे बढ़नी चाहिए।” यानी हमलों पर लगाम लगाने को लेकर जल्द ही कोई नतीजा सामने आ सकता है। उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष संघर्ष समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इससे पहले की एक छोटी सी पोस्ट में ट्रंप ने सिर्फ एक वाक्य में ईरान-इजरायल से तुरंत शूटिंग रोकने को कहा था।

रविवार को ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइल दागे थे। तेहरान ने हिज्बुल्लाह पर हमले को सीजफायर उल्लंघन मानते हुए हमला किया। इसके बाद इजरायल ने भी ईरान पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी कहा कि मध्य पूर्व में सभी पक्षों का सीजफायर पर वापस लौटना बेहद जरूरी है। स्टार्मर ने कहा, “हिंसा फिर से शुरू होने को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सभी पक्ष फिर से युद्धविराम का पालन करें।”

उन्होंने आगे कहा, “स्थायी शांति की दिशा में गंभीर बातचीत चल रही है। यह बेहद जरूरी है कि हम इन प्रयासों को सफल होने का पूरा अवसर दें, क्योंकि इस संघर्ष का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम भी शामिल है। मैं सभी पक्षों से कहना चाहता हूं कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि युद्धविराम की स्थिति बहाल की जाए और इस बारे में हमारा रुख पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें-

जन आंदोलन की आड़ में राजनीति, अशोक पंडित ने साधा निशाना! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें