बयान में पीएम ने शांति की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “नई समझ के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद है। साथ ही यह समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही और वैश्विक व्यापार को सुरक्षित बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा।”
भारत के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के बीच शेष मुद्दों पर होने वाली बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी और अंततः एक स्थायी तथा व्यापक समझौते तक पहुंचा जाएगा।
रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर समझौते तक पहुंचने का ऐलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई!”
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात कही थी। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो।’ ईरान ने भी एमओयू को अंतिम रूप दिए जाने पर बयान जारी किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे महीनों की लड़ाई के बाद एक बड़ी कामयाबी बताया। इसकी वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर काफी बुरा असर पड़ा और एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का डर पैदा कर दिया था।
एक दूसरे पोस्ट में, ट्रंप ने इस समझौते को एक ऐतिहासिक कामयाबी बताया। उन्होंने लिखा, “यह महान समझौता पूरे इलाके में शांति और सुरक्षा लाएगी। कई राष्ट्रपतियों ने ईरान के साथ शांति बनाने की कोशिश की और मेरे सामने सभी विफल हो गए।
मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस!



