30.9 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमदेश दुनियाकेशव प्रसाद मौर्य ने आवास, इलाज, अतिक्रमण मामलों में तत्काल कार्रवाई के...

केशव प्रसाद मौर्य ने आवास, इलाज, अतिक्रमण मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए!

जनता दर्शन में पानी, सड़क, नाली, चकमार्ग, पुलिस संबंधी विवाद, अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल तथा नियमसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पानी, सड़क, नाली, चकमार्ग, पुलिस संबंधी विवाद, अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं।

उपमुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद की लज्जा देवी और सीतापुर के हीरा लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी।

इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को पात्रता की जांच कर नियमानुसार शीघ्र आवास आवंटित करने के निर्देश दिए। वहीं, अंबेडकरनगर की प्रियंका ने अपने पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जबकि बालामऊ के अवधेश कुमार ने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मदद मांगी।

उन्होंने दोनों मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं को जनसेवक मानकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक के सुख-दुख में सहभागी है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें