30.9 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमदेश दुनियारोहित-यशस्वी चमके, भारत ने अफगानिस्तान का किया क्लीन स्वीप!

रोहित-यशस्वी चमके, भारत ने अफगानिस्तान का किया क्लीन स्वीप!

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम 36 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी।

Google News Follow

Related

भारत ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जिसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की मजबूत साझेदारी की। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहले वनडे सीरीज जीत है।

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम 36 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़कर टीम को संभाला।

ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जुटाए। नबी 21 रन टीम के खाते में जोड़कर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 198 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवाया, जिसके बाद महज 218 के स्कोर तक पूरी टीम सिमट गई। कप्तान शाहिदी आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 131 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 102 रन बनाए।

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 28.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 137 गेंदों में 170 रन की साझेदारी हुई। रोहित 69 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 9 चौके शामिल रहे।

यहां से जायसवाल ने श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। जायसवाल ने अपने छठे वनडे मैच में दूसरा शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 14 चौकों के साथ नाबाद 110 रन बनाए, जबकि अय्यर 19 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद नबी ने हासिल किया।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच पारी और 300 रन के अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले को 170 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़ें-

15 जुलाई से भारत-ब्रिटेन एफटीए, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,300फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें