28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियातीन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव घोषित, ​30 जुलाई को होगा मतदान!​​ 

तीन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव घोषित, ​30 जुलाई को होगा मतदान!​​ 

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। इसके लिए 6 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 13 जुलाई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिर तारीख है और 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर राजेंद्र भारती की सदस्यता निलंबित किए जाने के बाद उपचुनाव होगा। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। राजेंद्र भारती को कुल 88,977 वोट मिले, जबकि नरोत्तम मिश्रा के पक्ष में 81,235 लोगों ने मतदान किया।

हालांकि, इसी साल एक फर्जीवाड़े के मामले में राजेंद्र भारती को दोषी ठहराया गया, जिसके बाद उन्हें दतिया सीट से अयोग्य घोषित किया गया।

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा से विधायक योगेश नारायणदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 2022 के चुनाव में योगेश पटेल ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। पिछले महीने 79 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

वहीं, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। नितिन नवीन ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

आयोग ने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दिए गए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं कि इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से हो।​ 

 
यह भी पढ़ें-

मोदी-ताकाइची वार्ता: भारत-जापान रिश्तों का नया अध्याय शुरू, पीएम बोले!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,337फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें