29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियायोगी सरकार छात्र-छात्रों को बांटेगी फ्री टैबलेट, जानिए नियम और शर्तें

योगी सरकार छात्र-छात्रों को बांटेगी फ्री टैबलेट, जानिए नियम और शर्तें

Google News Follow

निःशुल्क टैबलेट के लिए अभ्यर्थी को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

लखनऊ। योगी सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त में टैबलेट बांटेगी। इस संबंध में लखनऊ में शुक्रवार को  कल्याण के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कहा गया कि टैबलेट होने से छात्र अच्छी और गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा अर्जित सकेंगे।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण  के. रविंद्र  नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अध्ययनरत अभ्यर्थियों को बेहतर शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी और वे विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ऐसे अभ्यर्थी जो न्यूनतम शैक्षिक अर्हता रखते हों, उन्हें निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निःशुल्क टैबलेट के लिए अभ्यर्थी को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इस अवसर पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा भागीदारी भवन में संचालित कोचिंग संस्थान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बेहतर शिक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में महानिदेशक उपाम व स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के महानिदेशक  एल वेंकटेशवर लू, निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें