29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश के घुसपैठिए बयान पर भड़के उत्तराखंड सीएम, बताया देवभूमि का अपमान​!

अखिलेश के घुसपैठिए बयान पर भड़के उत्तराखंड सीएम, बताया देवभूमि का अपमान​!

इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।

Google News Follow

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के घुसपैठिए वाले बयान पर पलटवार करते हुए इसे अपमान बताया है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव के 9 सेकंड की एक वीडियो शेयर कर आपत्ति जताई।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। ​इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चली थीं।

पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।

क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए।

उत्तराखंड भाजपा की ओर से भी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया गया। एक्स पोस्ट में भाजपा ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव के शासन में उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं और बेटा अखिलेश यादव उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बता रहा है। देवभूमि के स्वाभिमान पर चोट करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड से हैं। अखिलेश के इस बयान के बाद से लगातार भाजपा नेताओं की ओर से आपत्ति जताई जा रही है।​ 

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले आठवां पे कमीशन मिलेगा?

ब्लिंकइट पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें