28.9 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026
होमदेश दुनियाकैंसर से जूझते हुए नफीसा अली ने पूरी की फिल्म शूटिंग!

कैंसर से जूझते हुए नफीसा अली ने पूरी की फिल्म शूटिंग!

नफीसा अली ने खुलासा किया कि फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' की शूटिंग के दौरान वह स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही थीं| 

Google News Follow

Related

दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ सकारात्मक सोच के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की मुश्किल लड़ाई को लेकर चर्चा में हैं।

नफीसा अली ने आईएएनएस संग बातचीत में खुलासा किया कि फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ की शूटिंग के दौरान वह स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन फिल्म निर्देशक पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति उर्फ पैडी ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। अभिनेत्री ने बताया कि आज भी उनकी कैंसर से लड़ाई जारी है और वह स्टेज 4 कैंसर का सामना कर रही हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए नफीसा अली ने बताया, ”जब मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिला, उस समय मेरी सेहत ठीक नहीं थी। मैं स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही थी और आज भी मेरी कैंसर से जंग जारी है। मेरे लिए खुद पर विश्वास बनाए रखना आसान नहीं था।

मुझे खुद पर शक होने लगा था कि क्या मैं इस किरदार को निभा पाऊंगी। लेकिन निर्देशक पैडी ने मुझ पर भरोसा जताया और यह भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उनका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत बना।”

नफीसा ने कहा, ”मैंने इस फिल्म को सिर्फ एक प्रोजेक्ट की तरह नहीं देखा, बल्कि इसके पीछे छिपे संदेश को लोगों तक पहुंचाने का एक जरिया माना। जिंदगी कभी भी बदल सकती है और इसलिए लोगों को एक-दूसरे की देखभाल करनी चाहिए। बीमारी या मुश्किल समय किसी के भी जीवन में आ सकता है, इसलिए समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता होना बहुत जरूरी है।”

अभिनेत्री ने कहा, ”इंसान को हमेशा अच्छे काम के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। फिल्मों का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कोई अच्छी बात छोड़ना भी होता है। मैंने इसी सोच के साथ ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ का हिस्सा बनने का फैसला किया।”

फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ रिश्तों पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति ने किया है। इस फिल्म में नफीसा अली के अलावा सिद्धार्थ मेनन, विधात्री बंदी, नासिर, मंदिरा बेदी और मेधा शंकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें-

बांकीपुर उपचुनाव पहले वीणा मानवी गिरफ्तारी पर तेजप्रताप गरजे कोर्ट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,066फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें