29 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026
होमदेश दुनियाएक राष्ट्र, एक चुनाव से जनता की समस्याओं का होगा आसान समाधान...

एक राष्ट्र, एक चुनाव से जनता की समस्याओं का होगा आसान समाधान : सतीश महाना!

सतीश महाना ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने समिति को आंकड़े दिए हैं कि 5 साल में 10 बार चुनाव प्रक्रिया होती है। मैं जिस क्षेत्र से संबंध रखता था| 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक की समीक्षा के लिए लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही है। उन्होंने समिति के सामने अपने सुझाव दिए हैं।

सतीश महाना ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने समिति को आंकड़े दिए हैं कि 5 साल में 10 बार चुनाव प्रक्रिया होती है। मैं जिस क्षेत्र से संबंध रखता था, वह कैंटोनमेंट था। कैंटोनमेंट बोर्ड का चुनाव 5 साल में एक बार ही होता है। वहीं, सामान्य जगहों पर 5 साल में 10 बार चुनाव होते हैं। अगर चुनाव में प्रशासनिक व्यवस्था लगी रहेगी तो जनता के हित में कब काम करेगी?”

सतीश महाना ने कहा, “जब एक साथ चुनाव होंगे तो जनता की समस्याएं प्रमुखता से सुनी जाएंगी, क्योंकि सभी नेता वोट मांगने पहुंचेंगे। वोट मांगने पहुंचने वाले जनप्रतनिधि अपने-अपने हिस्से के कार्य को ही पूरा करने का वादा करेंगे, ऐसे में वादे पूरे होने के अधिक मौके होंगे। ऐसा मत मैंने समिति के सामने रखा है।”

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद यदि किसी जनप्रतिनिधि की मौत या अयोग्य होने पर मध्यावधि चुनाव होंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने झारखंड स्थित देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर के चंदे की चोरी के मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने दावा किया कि 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी, भाजपा सरकार योजनाओं को धरातल स्तर पर लागू करती है।

मंत्री ने कहा, “हम लोग चुनाव का इंतजार नहीं करते हैं, बल्कि निरंतर जनता के बीच रहते हैं, इसलिए परिणाम हमारे पक्ष में आते हैं। विपक्ष चुनाव का इंतजार करता है और चुनाव के समय ही सक्रिय होता है और जब परिणाम विपरीत आता है तो तमाम आरोप लगाते हैं।”

यह भी पढ़ें-

वैष्णो देवी नकली चांदी मामला: जांच अधिकारी को कोर्ट ने तलब!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,070फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें