28.3 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमदेश दुनियारूस का भीषण हमला: कीव पर 13 मिसाइलें, 151 ड्रोन, दो की...

रूस का भीषण हमला: कीव पर 13 मिसाइलें, 151 ड्रोन, दो की मौत!

यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, ''पिछली रात रूस के मिसाइल हमले में कीव में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Google News Follow

Related

कीव में बुधवार रात रूसी म‍िसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने दावा क‍िया क‍ि रूस ने 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें आठ बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 151 ड्रोन भी इस्तेमाल किए। जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि मॉस्को बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, ”पिछली रात रूस के मिसाइल हमले में कीव में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।”

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि रूसी हमले में एक रिहायशी ऊंची इमारत, गोदाम और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। खारकीव क्षेत्र में हुए रूसी हमलों में चार लोग घायल हुए हैं। इस इलाके पर ड्रोन और गाइडेड एयर बम से हमला किया गया। कई आम लोगों के घर और पूरी तरह नागरिक इस्तेमाल की जगहों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें एक सिनेमा हॉल और टेनिस कोर्ट भी शामिल हैं।

उन्‍होंने बताया क‍ि सूमी में एक सार्वजनिक पार्क पर हमला किया गया, जबकि उसी क्षेत्र में ट्रैक्टरों के एक दल को भी निशाना बनाया गया। जापोरिज्जिया में कई अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, विनित्सिया, झितोमिर, मायकोलाइव और दोनेत्स्क क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था से जुड़ी सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने बताया क‍ि कुल मिलाकर, रूस ने 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें आठ बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 151 ड्रोन भी इस्तेमाल किए। जुलाई महीने में ही यह कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया छठा हमला है।

उन्‍होंने कहा क‍ि मॉस्को अब भी बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है और लगातार हमले कर रहा है। अब सबसे जरूरी है कि हमारी हवाई सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलों की आपूर्ति तेज की जाए। हर सहायता पैकेज अहम है, और हमारे साझेदारों के साथ जो भी समझौते हुए हैं, उनका सामान समय पर पहुंचना चाहिए। इनकी समय पर डिलीवरी से लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है और रूस के हमलों का असर कम होता है।

 
यह भी पढ़ें-

79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप: भारतीय रेल को वाटर पोलो में स्वर्ण पदक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,052फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें