28.3 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमदेश दुनियामानसून सत्र से पहले राजनाथ आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक! 

मानसून सत्र से पहले राजनाथ आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक! 

मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

Google News Follow

Related

संसद का मानसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होगा। ऐसे में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की विधायी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए अहम बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर शुक्रवार को एनडीए के नेता जुटेंगे और रणनीति बनाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए नेताओं की बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि एनडीए नेता आने वाले संसदीय सत्र के लिए गठबंधन की रणनीति बनाएंगे।

वहीं, 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9.30 बजे संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी। मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। उम्मीद है कि इसमें सरकार अपनी मुख्य प्राथमिकताओं के बारे में बताएगी, जबकि विपक्ष कई विवादास्पद मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

आगामी सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। संभावनाएं हैं कि विपक्ष नीट पेपर लीक मामले को उठाएगा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई मौतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों पर सवाल करेगा। कांग्रेस पहले ही रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है।

इस बार संसद के दोनों सदनों में कई सदस्यों की सीट बदलने की संभावना भी है। तृणमूल कांग्रेस से बगावत के बाद 20 लोकसभा सांसदों ने ‘नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ में विलय किया था। इन सांसदों ने सदन में अलग बैठने की व्यवस्था मांगी है। वहीं, तीन राज्यसभा सांसदों ने टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।

इसी तरह, शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसदों ने एकनाथ शिंदे गुट का समर्थन करने का फैसला किया है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसद भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जो ऊपरी सदन में इस बार सत्ता पक्ष के साथ बैठे दिखेंगे।

यह भी पढ़ें-

बांद्रा टर्मिनस–आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,052फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें