यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और आजमगढ़ के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी और उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम भारत के यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 05184 प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर बुधवार को 00:25 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यह सेवा 20 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 05183 प्रत्येक शनिवार को रात 10:30 बजे आजमगढ़ से प्रस्थान कर सोमवार सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 जुलाई 2026 से 26 सितंबर 2026 तक संचालित होगी।
स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ और मुहम्मदाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी सामान्य कोच उपलब्ध होंगे।रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 05184 की बुकिंग 18 जुलाई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू होगी।
इस ट्रेन में एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। ट्रेन संख्या 05184 की बुकिंग 18.07.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव एवं संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।



