27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियामुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराया स्कूल वाहन, 2 छात्रों समेत 3 की...

मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराया स्कूल वाहन, 2 छात्रों समेत 3 की मौत

स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई

Google News Follow

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुई। मृतकों में दो छात्र और एक साइकिल सवार शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक निजी स्कूल का वाहन छात्रों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रेल गेट खुला रहने के कारण वह लेवल क्रासिंग पार करने लगा और सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले एक अप लाइन ट्रेन गुजरने तक रेलवे फाटक बंद था। उसके बाद फाटक खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने के बावजूद फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेलवे के गेटमैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले कर्णसुबर्ण ब्लाक अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल छात्रों को बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत व शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें-

लॉर्ड्स ODI के बाद खत्म होगा रोहित का करियर? जानिए पूरा रिपोर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें