28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

Google News Follow

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 17 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति उनकी प्राथमिकता में रहेगी। इस दौरान वे उत्तर बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही कोलकाता में कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 18 जुलाई को गृह मंत्री उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित जुमागाछ सीमा चौकी (बॉर्डर पोस्ट) का दौरा करेंगे। यहां वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे तथा सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा से जुड़े मौजूदा हालात, चुनौतियों और निगरानी तंत्र की भी समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा से संबंधित कई आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। गृह मंत्री सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

अमित शाह अपने दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सीमा प्रबंधन, घुसपैठ की रोकथाम, तस्करी पर नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सीमा सुरक्षा बल और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

गृह मंत्री हाल ही में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में इन कानूनों के प्रभावी अनुपालन, पुलिस एवं प्रशासनिक तैयारियों तथा राज्यों में इनके कार्यान्वयन की स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों के साथ अलग समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

दौरे के अंतिम दिन 19 जुलाई को गृह मंत्री कोलकाता में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद अमित शाह कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड्स’ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में अमूल डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना को राज्य में डेयरी क्षेत्र के विकास, निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

हाइड्रोजन ट्रेन युग की शुरुआत, PM मोदी ने किया शुभारंभ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें