29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाफरीदा संग स्क्रीन साझा न कर पाने का दर्द बोले फरदीन खान!

फरीदा संग स्क्रीन साझा न कर पाने का दर्द बोले फरदीन खान!

'धर्मात्मा' के समय वह मुझे बचपन से जानती थीं और मैं हमेशा उन्हें बहुत स्नेह और सम्मान के साथ याद करता हूं। खान साहब भी एक अभिनेत्री के रूप में उनका बहुत सम्मान करते थे| 

Google News Follow
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता फरदीन खान ने हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के साथ मुलाकात की। गुरुवार को अभिनेता ने इस मुलाकात की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने फरीदा जलाल की खुलकर तारीफ करते हुए लिखा, “कई वर्षों बाद हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक फरीदा आंटी से दोबारा मिलकर बेहद खुशी हुई।
‘धर्मात्मा’ के समय वह मुझे बचपन से जानती थीं और मैं हमेशा उन्हें बहुत स्नेह और सम्मान के साथ याद करता हूं। खान साहब भी एक अभिनेत्री के रूप में उनका बहुत सम्मान करते थे और अक्सर कहते थे कि उनके साथ काम करना उन्हें बेहद पसंद था।”

उन्होंने आगे लिखा, “फरीदा आंटी, आपसे कल मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपने सचमुच मेरा दिन खास बना दिया। अफसोस की बात है कि यह दूसरी सीरीज है, जिसमें हम दोनों ने साथ काम किया, लेकिन हमारा एक भी सीन साथ नहीं है। उम्मीद है कि तीसरी बार हमें एक साथ स्क्रीन साझा करने का मौका जरूर मिलेगा।”

बता दें कि फरदीन खान और फरीदा जलाल ने मुख्य रूप से साल 2002 की प्रसिद्ध रोमांटिक फिल्म ‘कुछ तुम कहो कुछ हम कहें’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में फरीदा जलाल ने फरदीन खान की दादी (बड़ी दादी) का किरदार निभाया था।

वहीं, अभिनेता फरदीन खान और फरीदा जलाल ने संजय लीला भंसाली की लोकप्रिय नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में फरीदा जलाल ने ‘कुदसिया बेगम’ (नवाब की दादी) का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, तो अभिनेता फरदीन खान ने ‘वली मोहम्मद’ की भूमिका निभाई थी।

फरीदा जलाल लगभग पांच दशक लंबे अपने अभिनय करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए मशहूर फरीदा ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। खासकर बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों में उनके सहायक किरदारों को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें