32 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियासंसद गतिरोध पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, कांग्रेस चर्चा से भागी!

संसद गतिरोध पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, कांग्रेस चर्चा से भागी!

उन्होंने कहा कि संसद जनता के पैसे से चलती है, इसलिए सदन को बाधित करने के बजाय सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

Google News Follow

संसद में जारी गतिरोध, झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कांग्रेस के बयान, 15 अगस्त को लाल किले पर वंदे मातरम गाए जाने और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले को लेकर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद जनता के पैसे से चलती है, इसलिए सदन को बाधित करने के बजाय सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

संसद में जारी गतिरोध को लेकर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद चलाने में जनता का पैसा खर्च होता है और इसलिए सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलनी चाहिए।

विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन चर्चा के बजाय सदन को लगातार बाधित करना उचित नहीं है। जिन मुद्दों पर विपक्ष जवाब चाहता है, उन पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए।

जगन्नाथ सरकार ने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जब अन्य राज्यों में पुलिस कार्रवाई या कथित अत्याचार के मुद्दे उठाए जाते हैं, तो कांग्रेस और विपक्ष के नेता मुखर होते हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर उनका रवैया अलग क्यों है।

सदन में छात्रों की पिटाई का मुद्दा भी उठना चाहिए और इस पर चर्चा होनी चाहिए। लोकतंत्र में हर सांसद और राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सदन को बंद कर देना किसी समस्या का समाधान नहीं है।

झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भाजपा द्वारा झारखंड बंद के आह्वान पर भी जगन्नाथ सरकार ने कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह की कार्रवाई हुई, उसके खिलाफ विरोध होना चाहिए। अगर छात्रों के साथ मारपीट या बल प्रयोग हुआ है, तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाना स्वाभाविक है।

लोकतंत्र में किसी भी मुद्दे को उठाने और सरकार से जवाब मांगने का अधिकार सभी को है। छात्रों के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और यदि कहीं गलत कार्रवाई हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के उस बयान पर भी जगन्नाथ सरकार ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि झारखंड में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल किया गया है और कांग्रेस की सरकार आने पर आरएसएस को खत्म कर दिया जाएगा।

इस पर सांसद ने कहा कि आरएसएस राष्ट्रहित और जनहित के लिए काम करने वाला संगठन है। उन्होंने कांग्रेस के कथित बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरएसएस को खत्म करना किसी के लिए संभव नहीं है।

देश की जनता संघ के काम को देखती है और संगठन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश के सामने जब भी मुश्किल परिस्थितियां आईं, आरएसएस ने राष्ट्रहित में काम किया। संगठन को समाप्त करने की बात करना वास्तविकता से दूर है।

15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद लाल सुमन की कथित आपत्ति पर भी भाजपा सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जगन्नाथ सरकार ने कहा कि वंदे मातरम देश के हित और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा मंत्र है।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने वंदे मातरम को धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बताए जाने की दलील को खारिज करते हुए कहा कि इसका सम्मान करना किसी धर्म के खिलाफ नहीं है।

उनके अनुसार, देश की आजादी से जुड़े प्रतीकों और नारों का सम्मान करना राष्ट्रीय भावना का हिस्सा है। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इसके विरोध में बयान दे रहे हैं और कहा कि आजादी के आंदोलन से जुड़े इस मंत्र का सम्मान किया जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर जगन्नाथ सरकार ने भाजपा का इससे कोई संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों के बीच विवाद का परिणाम हो सकती है।

कथित घटना में टीएमसी के ही एक गुट द्वारा दूसरे गुट के खिलाफ कार्रवाई की गई और इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा को इस मामले से जोड़ने की कोशिशों को खारिज किया।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें