29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाजीत का मंत्र: तो ऐसे 2022 विधानसभा चुनाव का किला फतह करेगी...

जीत का मंत्र: तो ऐसे 2022 विधानसभा चुनाव का किला फतह करेगी BJP?

Google News Follow

मुरादाबाद। बीजेपी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। लगातार बीजेपी नेता बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने तीन जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने 2017 जैसे बेहतर प्रदर्शन दोहराने के लिए लगातार जनता से संवाद करने के लिये कहा है। उन्होंने अधिक से अधिक सीट जीतने के लिये आपसी मतभेदों को भूलकर पार्टी के लिए काम करने का गुर सिखाए।

लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दौरे के कुछ ही दिन बाद अब प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया के साथ यूपी दौरे पर निकल पड़े हैं। सुनील बंसल ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर जिलों के जनप्रतिनिधियों और संगठन के जिलाध्यक्षों से कहा आपस में तालमेल बना कर काम करें। पार्टी के जो असंतुष्ट हैं पहले उनको मनाएं। लावार समीक्षा में उन्होंने कहा कि जो सीटें पिछली बार जीतीं उनके अलावा कौन सी सीटें और जीती जा सकती हैं इसके लिए काम करें। नियोजन, रणनीति और प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां लेकर जनजन तक पहुंचाने की जरूरत बताई। हारी सीटें भी मेहनत से जीत सकते हैं। बंसल ने कहा कि कोविड प्रबंधन और मुफ्त टीकाकरण मामूली काम नहीं है इसे जनजन तक पहुंचाएं। वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाएं। अब बैठने का वक्त नहीं है। सरकार ने इतना काम कर दिया है कि आपको सिर्फ जनता के बीच पहुंच कर उनसे लगातार संपर्क बनाना है। अगर सभी जनप्रतिनिधि अपना क्षेत्र संभाल लेंगे तो मुश्किल नहीं होगी। बैठक में पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी विचार रखे। रामपुर और मुरादाबाद महानगर जिले की बैठक एक साथ हुई। सामूहिक रूप से इन जिलों में मौजूदा सीटों और 2022 में संभावित परिणामों, कमजोरी आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री और सह प्रभारी ने सीटवार गणित भी पूछा। कहा मिलकर अभी से काम करेंगे तभी सफलता मिलेगी। मुरादाबाद। बिजनौर जिले की समीक्षा में प्रदेश महामंत्री संगठन ने जनप्रतिनिधियों से बात की। उप चुनाव में गंवाई नूरपूर समेत जिले की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब सत्ता संगठन का तालमेल होगा। आपस में किसी तरह की खींचतन नहीं होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें