24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियागाले टेस्ट: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत की दूसरी पारी 193 पर...

गाले टेस्ट: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत की दूसरी पारी 193 पर सिमटी!

केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। राहुल दूसरे विकेट के रूप में 35 रन बनाकर आउट हुए।

Google News Follow
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को इस टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन की जरूरत है।

भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। राहुल दूसरे विकेट के रूप में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल भी मात्र 8 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पड्डिकल 44 रन बनाकर आउट हुए।

पड्डिकल के आउट होने के बाद भारतीय विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा, और पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई। टीम के आठ बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच पाए। लगातार गिरते विकेटों के बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया।

पंत 69 गेंदों पर 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। पंत की पारी का दूसरा छक्का टेस्ट क्रिकेट में उनका 100वां छक्का था। वह भारतीय क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बने, जिसके नाम टेस्ट में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि है। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, प्रबाथ जयसूर्या ने 3, लाहिरू कुमारा ने 2 और केशरा ने 1 विकेट लिया।

भारतीय टीम ने पहली पारी में देवदत्त पड्डिकल के 167 और केएल राहुल के 82 रनों की मदद से 462 रन बनाए थे। श्रीलंका पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी में मिले 178 रनों की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया है।

चौथी पारी में 372 रन का लक्ष्य आसान नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में चौथे दिन एक सेशन और पांचवां दिन पूरा बचा है। पिच स्पिनरों की मददगार है। मैच पांचवें दिन निश्चित रूप से जाएगा। देखना होगा कि चौथी पारी में भारतीय स्पिनर भारी पड़ते हैं या श्रीलंका के बल्लेबाज।

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें