31 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाश्रद्धा कपूर बनीं अपने ही शहर की टूरिस्ट, मुंबई की गलियां छानीं!

श्रद्धा कपूर बनीं अपने ही शहर की टूरिस्ट, मुंबई की गलियां छानीं!

श्रद्धा कपूर की ओर से इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। पोस्ट में एक तस्वीर उनकी गाड़ी के अंदर की है, जिसमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी झलकियां साझा करती रहती हैं। कभी वह अपने परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें दिखाती हैं, तो कभी अपने सफर और पसंदीदा चीजों से फैंस को रूबरू कराती हैं।

अब श्रद्धा ने अपने ही शहर मुंबई को एक टूरिस्ट की नजर से देखने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वह मुंबई की गलियों में घूमती और शहर के अलग-अलग रंगों को महसूस करती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर की ओर से इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। पोस्ट में एक तस्वीर उनकी गाड़ी के अंदर की है, जिसमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई भी दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में खाने से सजी पूरी टेबल नजर आ रही है, जिसमें टेस्टी खानों से भरी थालियां रखी हुई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने गाड़ी से बनाए गए दो वीडियो भी साझा किए। पहले वीडियो में मुंबई का हाईवे दिखाई देता है। सामने चौड़ी सड़क और उसके दोनों ओर ऊंची-ऊंची इमारतें नजर आ रही हैं। दूसरे वीडियो में सड़क किनारे लगा हुआ कपड़ों का बाजार दिखाई देता है।

इस बाजार में काफी भीड़ नजर आ रही है और लोग दुकानों पर खरीदारी करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ श्रद्धा ने लिखा, “खुद की सिटी में टूरिस्ट बने हो कभी?”

श्रद्धा कपूर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली।

इस फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद वह ‘एक विलेन’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख थे। उन्होंने ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘ओके जानू’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

‘स्त्री’ में उनका रहस्यमयी किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद वह ‘साहो’, ‘छिछोरे’, ‘बागी 3’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। वहीं ‘स्त्री 2’ की सफलता ने भी श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

यह भी पढ़ें-

D Mart, BigBasket और Blinkit पर 5 kg से ज़्यादा चीनी नहीं मिलेगी!

पाकिस्तान में AC कंप्रेसर फटा, 15 नवजातों की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें