28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाBihar: अनियंत्रित ट्रक ने 12 लोगों को रौंदा, चार बच्चों सहित पांच...

Bihar: अनियंत्रित ट्रक ने 12 लोगों को रौंदा, चार बच्चों सहित पांच की मौत

Google News Follow

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सरैया थाने के सहदानी गांव में गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक एनएच 722 पर घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो परिवार के चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई।  एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसकेएमसीएच को अलर्ट किया। दूसरी ओर सरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर चार बच्चे समेत पांच लोगों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। ट्रक को  निकलाने की कवायद भी की जा रही है। ट्रक चालक का कोई पता नहीं चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है जो संभवतः ट्रक चालक हो सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि ट्रक का चालक नशे में था। वह घटनास्थल के पहले से ही बेतरतीब तरीके से ट्रक चला रहा था। ट्रक सरैया से रेवा घाट छपरा की ओर जा रहा था। उधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच से गुजर रही कई वाहनों पर पथराव कर दिया जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कैंप कर रही है। सहदानी गांव में कोहराम मचा है। तनाव को देखते हुए और पुलिस बल को बुलाया जा रहा है। सरैया थानेदार के अनुसार ट्रक सहदानी गांव के पप्पू पासवान और लच्छु पासवान के घर के बाहर बैठे लोगों को कुचलते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। इसके कारण ट्रक घर में नहीं घुसा। हालांकि घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें