27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाDoctor's Day: पीएम मोदी ने डॉक्टरों की सराहना, कहा, योग पर करें...

Doctor’s Day: पीएम मोदी ने डॉक्टरों की सराहना, कहा, योग पर करें अध्ययन

Google News Follow

नई दिल्ली। डॉक्टर बी.सी. रॉय की स्मृति में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर पीएम मोदी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से अपील की कि वे भी योग पर स्टडी करें। पीएम मोदी ने कोरोना काल में मारे गए डॉक्टरों श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक फिर लोगों से कि कोरोना प्रोटोकॉल का करें।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि पूरी जागरूकता के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। आज कल चिकित्सा जगत से जुड़े लोग योग को प्रमोट करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई आधुनिक मेडिकल साइंस संस्थान इस बात पर स्टडी कर रहे हैं कि आखिर कोरोना संक्रमित होने के बाद कैसे योग लोगों को उबरने में मदद कर सकता है। पीएम मोदी ने इस मौके पर डॉक्टरों की जमकर सराहना करते हुए कहा, ‘हमारे डॉक्टरों के ज्ञान और अनुभव के चलते हमें कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिल रही है। हेल्थ सेक्टर के बजट को भी सरकार की ओर से दोगुना कर दिया गया है।’

Our doctors, their knowledge and experience is helping us battle this COVID19 virus. Budget allocation for the health sector has been doubled: PM Modi’s address on #DoctorsDay2021 pic.twitter.com/9AiYvdkcbT

— ANI (@ANI) July 1, 2021
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब देश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो डॉक्टर्स ने दिन रात मेहनत करके लाखों लोगों का जीवन बचाया है। ये पुण्य कार्य करते हुए देश के कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। मैं जीवन आहूत करने वाले सभी डॉक्टर्स को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ बी.सी. रॉय की स्मृति में मनाया जाने वाला ये दिन हमारे डॉक्टर्स के, हमारी मेडिकल फ्रेटर्निटी के उच्चतम आदर्शों का प्रतीक है। खासतौर पर पिछले 1.5 साल में हमारे डॉक्टर्स ने जिस तरह देशवासियों की सेवा की है वह एक मिसाल है। हमारी सरकार ने डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए पिछले वर्ष ही कानून में कई कड़े प्रावधान किए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें