28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाबीपी कोइराला की जयंती पर भावुक हुईं मनीषा, बोलीं-विचार आज भी प्रासंगिक!  

बीपी कोइराला की जयंती पर भावुक हुईं मनीषा, बोलीं-विचार आज भी प्रासंगिक!  

बी.पी. कोइराला नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे। वे 1959 से 1960 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। वह नेपाली कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता थे।

Google News Follow
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने दादाजी की बी.पी. कोइराला की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री ने उनके लोकतंत्र के प्रति समर्पण को याद किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दादाजी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे भाषण देते नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री ने लिखा, “बी.पी. कोइराला की जयंती पर हम उस दूरदर्शी राजनेता को याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन लोकतंत्र, मानवीय गरिमा, राष्ट्रीय एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

बी.पी. कोइराला नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे। वे 1959 से 1960 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। वह नेपाली कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता थे।

मनीषा कोइराला ने आगे लिखा, “राष्ट्रीय मेलमिलाप के लिए उनका आह्वान एक गहरा सत्य याद दिलाता है कि मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए एकजुट होना ही नेपाल की ताकत है। उनके विचार, साहस और दृष्टिकोण आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। आइए, लोकतंत्र, संवाद, गरिमा और मेलमिलाप के साथ उस नेपाल का निर्माण करें जिसका सपना उन्होंने देखा था।”

राजनीति के अलावा, वह एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी, विचारक और लेखक भी थे, जिन्होंने अपने उपन्यासों और साहित्यों के जरिए प्रेम, संघर्ष और मानवाधिकारों को एक नई आवाज दी। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पढ़ाई की थी।

उनके भाई मातृका प्रसाद कोइराला और गिरिजा प्रसाद कोइराला भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

एक्टिंग की बात करें तो मनीषा को आखिरी बार मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की 2024 की पहली डिजिटल सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया था। मनीषा के साथ अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और ताहा शाह बदुशा भी नजर आए थे।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें