28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियापीएम आवास योजना से उन्नाव में गरीबों का घर सपना हुआ साकार!

पीएम आवास योजना से उन्नाव में गरीबों का घर सपना हुआ साकार!

उन्नाव की बंकी देवी और नई बस्ती की रहने वाली माधुरी को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

Google News Follow
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से देशभर में लाखों परिवारों को अपना आशियाना मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी इस योजना ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। जो लोग 10-20 साल से किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे, आज वो अपने पक्के घर में रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद दिया है।

उन्नाव की बंकी देवी और नई बस्ती की रहने वाली माधुरी को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। माधुरी ने बताया कि वह मूल रूप से साहबखेड़ा की रहने वाली हैं और पिछले 10-12 साल से किराए के मकान में रह रही थीं। किराए के घर में कई तरह की परेशानियां होती थीं। लेकिन पीएम आवास योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें 2.5 लाख रुपये की किस्त मिली, जिससे उन्होंने अपने प्लॉट पर दो कमरे बना लिए हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी वजह से हमें अपना पक्का घर मिल पाया है। गरीब परिवारों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है।

इसी तरह एक अन्य लाभार्थी ज्ञानमती है, जो पिछले 20 साल से किराए पर रह रही थीं। उन्होंने तीन साल पहले पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था। फरवरी में जब उनके खाते में पहली किश्त आई, तो उन्होंने अपने घर का निर्माण शुरू कराया। अब उनका घर बनने वाला है और जल्द ही उन्हें रहने के लिए अपनी खुद की छत मिल जाएगी। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं और पीएम मोदी को धन्यवाद करते हैं। अब किराए की टेंशन खत्म हो गई।”

कुलुआगाड़ा की रहने वाली सिया दुलारी का तो मकान बनकर तैयार भी हो गया है। वह अब अपने नए पक्के घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही वह अपना घर बनवा पाई हैं। इससे उन्हें बहुत सुविधा हुई है। हर गरीब चाहता है कि उसका अपना घर हो और उसे हर महीने किराया न भरना पड़े। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की वजह से ही आज गरीबों के सपने सच हो रहे हैं।

कुलहुवा गाड़ा के निवासी बंटी निर्मल भी इस योजना के लाभार्थी हैं। बंटी पिछले 15 साल से शेखपुर में किराए पर रह रहे थे। अब आवास विकास में उनका अपना मकान बन रहा है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम मोदी गरीबों के बारे में सोच रहे हैं। इससे हम बहुत खुश हैं।

सभी लाभार्थियों का यही कहना है कि अपना घर होने से किराए की चिंता खत्म हो गई है और ये योजना गरीबों के लिए वरदान है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें