30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफिलीपींस में पैसेंजर फेरी में लगी भीषण आग; 5 की मौत, 87...

फिलीपींस में पैसेंजर फेरी में लगी भीषण आग; 5 की मौत, 87 लापता

42 लोगों को सुरक्षित बचाया

Google News Follow

बुधवार को फिलीपींस में एक पैसेंजर फेरी में आग लग गई। यह हादसा देश के पश्चिमी समुद्र में हुआ। आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए। फिलीपीन कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसे में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों की संख्या बदल सकती है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

फिलीपीन कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कैयाबैब ने कहा कि फेरी में कुल 134 लोग सवार थे। इनमें 117 यात्री और 17 क्रू मेंबर शामिल थे। आग लगने के बाद कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने फिलहाल बताया है कि 87 लोग लापता हैं। हालांकि, यह संख्या बदल सकती है क्योंकि खोज और बचाव अभियान जारी है।

फेरी ‘MV जून एस्टर’ मनीला से रवाना हुई थी। बुधवार को फेरी में आग लग गई जब वह पलावन प्रांत में कोरोन के पास समुद्र में थी। आग लगने के बाद फेरी पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री इलाके में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है।

कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को बचाया गया है और 87 लोग लापता हैं। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि यह आखिरी आंकड़ा नहीं है। कोस्ट गार्ड की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

मौके की तस्वीरों में कोस्ट गार्ड के लोग बचे हुए लोगों को लाइफ जैकेट फेंकते दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे फेरी जल रही है। बचे हुए लोगों को छोटी नावों की मदद से कम गहरे पानी में भी लाया गया। फिलीपीन के द्वीपों में फेरी ट्रांसपोर्ट यात्रा का एक आम तरीका है। समुद्री हादसे अक्सर तूफान, खराब रखरखाव वाली नावों, ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन न करने जैसी वजहों से होते हैं, खासकर दूर-दराज के इलाकों में।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें