30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियाखामोश! क्या बिहारी बाबू की घर वापसी होगी? यशवंत सिन्हा को TMC...

खामोश! क्या बिहारी बाबू की घर वापसी होगी? यशवंत सिन्हा को TMC भेज सकती है राज्यसभा

Google News Follow

पटना। कभी भाजपा के दिग्गज नेता रहे यशवंत सिन्हा (84) और शत्रुघ्न सिन्हा (75) क्या फिर राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं? बात करें यशवंत सिन्हा की तो उन्हें टीएमसी राज्यसभा भेज सकती है। दूसरी ओर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पिछले दिनों एक ट्वीट में पीएम मोदी की तारीफ की, ये अटकलें लगने लगीं क्या बिहारी बाबू भाजपा में ‘घर वापसी’ की सोच रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने 27 जून को किए ट्वीट में लिखा, ‘दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं..1. अपने दु:खों से दु:खी, 2. दूसरों के दु:ख से दु:खी, 3. दूसरों के सुख से दु:खी, और New Variant 4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!’ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में किए गए ट्वीट पर तुरंत ही सफाई दी। शत्रुघ्रन सिन्हा ने कहा कि उनके कमेंट को ह्यूमर (हास्य) के तौर पर लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस से बीजेपी में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। भले ही शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी में लौटने की बात से इनकार कर रहे हों लेकिन सियासी गलियारे में उनके बदले हुए तेवर की वजह चर्चा का दौर जरूर शुरू हो गया। 84 साल के यशवंत सिन्हा भी बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद से लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। बीजेपी से अलग होने के बाद उन्होंने कई तरीके से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को घेरने की योजना बनाई। चर्चा है कि ममता बनर्जी टीएमसी की ओर से यशवंत सिन्हा को राज्यसभा भी भेज सकती हैं। कुल मिलाकर शत्रुघ्न और यशवंत सिन्हा दोनों ही दिग्गज नए सिरे से अपनी सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं। देखना यह कि इन बातों में दम है या नहीं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें