25 C
Mumbai
Sunday, September 13, 2026
होमदेश दुनियाब्रिक्स समिट में खास खानपान, आईटीसी के 100 से ज्यादा शेफ तैनात!

ब्रिक्स समिट में खास खानपान, आईटीसी के 100 से ज्यादा शेफ तैनात!

पिछले डेढ़ दिन से हम अपने ब्रांड्स जैसे बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करीज के खाने को शोकेस कर रहे हैं, ताकि हर प्रतिभागी उन्हें चख सके।"

Google News Follow

Related

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मेहमानों के खाने का खास इंतजाम आईटीसी होटल्स की तरफ से किया गया है। मीडिया सेंटर में देश-विदेश से आए पत्रकारों और मेहमानों के लिए भारतीय और ग्लोबल कुजीन परोसी जा रही है।

ब्रिक्स समिट में आईटीसी की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने आईएएनएस से कहा, “हम कई तरह के व्यंजन पेश कर रहे हैं। पिछले डेढ़ दिन से हम अपने ब्रांड्स जैसे बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करीज के खाने को शोकेस कर रहे हैं, ताकि हर प्रतिभागी उन्हें चख सके।”

उन्होंने कहा, “जब हम मेन्यू बनाते हैं, क्योंकि हमें पता होता है कि पूरी दुनिया से गेस्ट आते हैं। तो इसमें हमारा इंडियन खाना तो है ही, इसके साथ-साथ चाइनीज खाना भी है, वेस्टर्न खाना भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे भारतीय खाना खाएंगे ही, लेकिन इसके साथ ही उनका खाना भी होना चाहिए। आज हमने जितने भी देश हैं, उनका थोड़ा-बहुत खाना शोकेस किया है।”

मनीषा ने बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि इस इवेंट के लिए उन्हें चुना गया है। उन्होंने कहा, “जी20 में भी हमने ही सर्व किया था, इसके अलावा एआई समिट में भी हमने ही सर्व किया था। अब हम ये वाला समिट भी सर्व कर रहे हैं। इसमें हमें भी एक चैलेंज मिलता है, जिसमें हम अपने देश को शोकेस करते हैं और हमारे लिए भी बड़ी गर्व की बात है कि हमें सम्मान दिया जाता है।”

उन्होंने बताया कि आईटीसी के पूरे भारत में करीब 140 होटल हैं। जब ऐसे बड़े इवेंट आते हैं, तो हर जगह से उनके एक्सपर्ट शेफ आते हैं। यहां 100 से अधिक शेफ मेन्यू हैंडल कर रहे हैं और खाना बना रहे हैं।

आईटीसी होटल के एरिया शेफ राजदीप कपूर ने कहा, “आइए और हमने आपकी सेवा के लिए जो भारतीय खाना लाया है, उसका आनंद लीजिए।”

ब्रिक्स समिट में आईटीसी होटल्स के प्रतिनिधि रजनीश मल्लर ने कहा, “यह मीडिया सेंटर है, जहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया है। आईटीसी होटल्स को ब्रिक्स देशों के इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन के साथ साझेदारी करके बेहद गर्व महसूस हो रहा है।

यहां हम जो पाक कला पेश कर रहे हैं, वह कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है, क्योंकि हमारे मेहमान वहीं से आए हैं। तो निश्चित रूप से, यहां भारत के बेहतरीन और दुनिया के सबसे अच्छे व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। मेन्यू को बहुत ही सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि यह वैश्विक स्वाद को भारतीय व्यंजनों के सर्वश्रेष्ठ और कंफर्ट फूड के साथ संतुष्ट कर सके।”

बता दें कि आईटीसी का मूल नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड था, जिसकी स्थापना 1910 में हुई थी। 1970 में इसका नाम बदलकर इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड कर दिया गया और अंत में 1974 में इसे सिर्फ आईटीसी लिमिटेड कर दिया गया।

होटल डिवीजन ने 1975 में चेन्नई में अपनी पहली प्रॉपर्टी के साथ शुरुआत की थी और अब आईटीसी होटल्स और वेलकम होटल जैसे ब्रांड्स के तहत 150 से अधिक प्रॉपर्टीज का संचालन करता है।
यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,392फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें