अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने परिवार संग अपने घर पर गजानन का स्वागत किया। पूजा सम्पन्न करने के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बप्पा के आगमन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बप्पा से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वे अच्छे से जानते हैं कि कौन से घर में किस चीज की आवश्यकता है।
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने बप्पा को मीठे का भोग चढ़ाने के लिए ‘हलवा’ बनाया है। उन्होंने कहा, “पहले मेरी नानी बनाती भोग में हलवा बनाती थी, फिर मम्मी और अब मैं बनाती आ रही हूं। उसके साथ आलू पूरी, मोदक और भी कई तरह की मिठाइयां होती हैं, जिनका भोग लगाया जाता है।”
वहीं, अर्जुन बिजलानी ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह त्योहार उनके दिल के बेहद करीब रहा है। उन्होंने कहा, “बप्पा को घर लाने और परिवार के साथ मिलकर आरती करने का रिवाज मेरे दिल के बहुत करीब रहा है।
उन्होंने आगे कहा, “हम हर साल बप्पा को घर लाते हैं और पूरी खुशी और जोश के साथ सेलिब्रेट करते हैं। मेरे और मेरे परिवार के लिए, ये दिन बहुत सारी पॉजिटिविटी, आरती, फैमिली टाइम, खाने और बेशक, बप्पा के लिए ढेर सारे प्यार से भरे होते हैं।”
इतने सालों में गणपति मनाने की अपनी यादों को याद करते हुए, अर्जुन ने कहा, “इतने सालों में बप्पा के साथ मेरी बहुत सारी खूबसूरत यादें हैं। हर साल, सेलिब्रेशन एक नई याद बनाता है, लेकिन फीलिंग वही रहती है, पक्की खुशी, शुक्रिया और बप्पा के लिए प्यार।”
अभिनेत्री शरवरी वाघ ने भी अपने परिवार के साथ त्योहार के जश्न की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर इस त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बहन और परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसक साथ उन्होंने लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।



