28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबलूचिस्तान में आतंकियों पर बड़ा प्रहार, पिशिन ऑपरेशन में छह ढेर

बलूचिस्तान में आतंकियों पर बड़ा प्रहार, पिशिन ऑपरेशन में छह ढेर

आम मजदूरों पर हुए हमले का बदला

Google News Follow

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के सरानन इलाके में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकवादी नागरिकों पर हमलों और इलाके में हिंसक गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित बलूच आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े थे। बलूचिस्तान की ऑनलाइन समाचार नेटवर्क की बलूचिस्तान पल्स के मुताबिक, यह कार्रवाई 24 अगस्त को सरानन इलाके में एक निर्माणाधीन सड़क पर काम कर रहे मजदूरों पर हुए हमले के बाद की गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती हमले में चार मजदूरों की मौत हुई थी। वहीं, गोलीबारी की एक अलग घटना में घायल एक अन्य मजदूर की बाद में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी से सरानन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों का पता चला था। इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी कथित तौर पर नागरिकों को निशाना बनाने और क्षेत्र में हिंसा की अन्य घटनाओं में शामिल थे। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पिशिन और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। सरानन में मजदूरों पर हमले के अलावा सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाली घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बीते 20 अगस्त को प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने सरानन के कुछ हिस्सों पर कब्जे और सरकारी इमारतों पर नियंत्रण का दावा किया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसे फिलहाल केवल संगठन का दावा माना जा रहा है। सुरक्षा बल बलूचिस्तान में आतंकवाद-विरोधी अभियान के तहत खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई कर रहे हैं। चगाई, मस्तुंग, खारान, वाशुक और अन्य जिलों में भी हाल के अभियानों में कथित उग्रवादी नेटवर्क को निशाना बनाया गया है।

पिशिन की कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह आम मजदूरों पर हुए हमले के बाद की गई। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादी हिंसा अब केवल सुरक्षा प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों और क्षेत्र में जारी आर्थिक गतिविधियों के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादी संगठनों को स्थानीय स्तर पर पैर जमाने और नागरिकों को निशाना बनाने से रोकने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें