29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियारोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को दो रनों से हराया,...

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को दो रनों से हराया, उलटफेर टला! 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम जापान के स्पिन गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते दिखाई दिए।

Google News Follow
रोमांच से भरे एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया जापान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।

झमाझम होती बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते टॉस तय समय से दो घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का किया गया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम जापान के स्पिन गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते दिखाई दिए।

अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, संजू सैमसन भी रनों के लिए जूझते दिखाई दिए और वह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। संजू अपनी इस पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके। ईशान किशन भी 6 गेंदें खेलने के बाद महज 3 रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ा शॉट लगाने के लिए मशक्कत करते नजर आए और वह 12 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके।

अय्यर ने अपनी इस पारी में महज एक चौका लगाया। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी पारी में सिर्फ दो चौके लगाए और टीम की ओर से एक भी सिक्स नहीं लगा। चार्ली हारा-हिन्जे जापान के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट झटका।

भारत से मिले 33 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल ने पहला ओवर बेहद किफायती फेंकने के साथ-साथ लैकलन यामामोटो-लेक को सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पहले ओवर में जापान की टीम सिर्फ 2 रन ही बना सकी।

दूसरे ओवर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर ने वॉशिंगटन सुंदर को सौंपी। सुंदर ने इस ओवर में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम ताकाहाशी को 4 रनों के स्कोर पर आउट किया। सुंदर ने इस ओवर में एक चौके समेत कुल 6 रन खर्च किए।

रवि बिश्नोई तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए और उन्होंने कुल 10 रन खर्च किए। वह इस ओवर में कोई भी विकेट चटकाने में भी नाकाम रहे। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन खर्च करते हुए जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। अक्षर ने शुरुआत दो गेंदों में 2 रन दिए, लेकिन वह तीसरी बॉल वाइड फेंक बैठे। हालांकि, अगली चार गेंदें अक्षर ने एकदम सही टप्पे पर डाली और जापान के बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें