27 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामापाकिस्तान के मंत्रीयों का दिनदहाड़े फिल्मी स्टाईल किडनैपिंग, Video

पाकिस्तान के मंत्रीयों का दिनदहाड़े फिल्मी स्टाईल किडनैपिंग, Video

हमलावरों ने AK 47 लहराई

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार दोपहर हथियारबंद नकाबपोश लोगों ने एक मंत्री को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। हमलावरों ने हाईवे पर मंत्री की गाड़ी रोकी और गाड़ी के टायरों पर गोली चलाई। इसके बाद वे मंत्री को अपने साथ ले गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर हथियारबंद थे और उन्होंने नकाब पहने हुए थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें नकाब पहने कुछ हमलावर मेन रोड पर मंत्री की गाड़ी रोकते दिख रहे हैं। मंत्री की गाड़ी रोकने के लिए उन्होंने सीधे गाड़ी के टायरों पर गोली चलाई। इसके बाद मंत्री को नीचे उतारकर किडनैप कर लिया गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि फजल शकूर खान को किस संगठन ने किडनैप किया है। किडनैपर्स की तरफ से अभी तक कोई डिमांड नहीं की गई है।

मंत्री फजल शकूर खान के किडनैप के अलावा यह भी पता चला है कि PTI नेता MLA शकील अहमद को भी किडनैप करने की कोशिश की गई थी। मलकंद में शकील अहमद को टारगेट करने की कोशिश के बाद PTI वर्कर्स में गुस्से की लहर दौड़ गई है। मलकंद में बड़ी संख्या में PTI वर्कर्स सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हाईवे पर गाड़ियों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और नारे लगाए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बंदूक की नोक पर नेताओं को किडनैप करने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा के सूचना और प्रसारण मंत्री शफी जान ने इस घटना की निंदा की। यह संविधान, कानून और जनादेश पर सीधा हमला है। उन्होंने PTI पार्टी के सीनियर नेताओं और मंत्रियों को टारगेट करने का जवाब मांगा। PTI वर्कर्स ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर हमारे मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं और कानून-व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो हम पूरे प्रांत में विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, फजल शकूर खान के किडनैपिंग के पीछे किसका हाथ है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें