31 C
Mumbai
Sunday, October 4, 2026
होमक्राईमनामापायलटों के हिंसक विवाद के बाद फ्लाई दुबई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग!

पायलटों के हिंसक विवाद के बाद फ्लाई दुबई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग!

यरूशलेम पोस्ट ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि दो पायलटों के बीच "हिंसक" झगड़े के बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Google News Follow

Related

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान को ‘पायलटों के बीच हिंसक विवाद’ के चलते बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह जानकारी इजरायली मीडिया की ओर से दी गई। यरूशलेम पोस्ट ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि दो पायलटों के बीच “हिंसक” झगड़े के बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल ने यात्रियों के हवाले से बताया कि एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया। कुछ इजरायली यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में क्रू की मदद की। फ्लाइट में मौजूद एक और यात्री, मिरियम ने चैनल 15 को बताया कि यात्रियों ने फ्लाइट के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनी थी।

जब कॉकपिट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर खून पड़ा था। उनके मुताबिक, एक पायलट पर फोल्डिंग चाकू से हमला किया गया था। यात्रियों और क्रू ने मिलकर लड़ाई में दखल दिया और उसे रोका। इसके बाद, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मिरियम ने कहा कि एक समय यात्रियों को लगा कि वे जिंदा नहीं बच पाएंगे।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1073 (बोइंग 737 मैक्स 8) ने पहले 7700 का “स्क्वॉक कोड” भेजा था, जो एक इंटरनेशनल इमरजेंसी सिग्नल है। वहीं, कुछ देर बाद 7500 कोड भेजा, जो विमान में गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है, जिसमें संभावित अपहरण भी शामिल है।

हालांकि, सिर्फ सिग्नल से यह पता नहीं चलता कि फ्लाइट में क्या हुआ था। इस उड़ान में लगभग 180 इजरायली यात्री सवार थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्टर्न टाइम (ईटी) के हिसाब से लगभग 1:20 बजे, विमान की ऊंचाई 34,000 फीट से घटकर लगभग 16,600 फीट यानी लगभग 17,400 फीट घट गई, जिसके बाद इमरजेंसी सिग्नल जारी किया गया। विमान से पहला इमरजेंसी सिग्नल 1:32 बजे ईटी पर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें-

सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन!

दिल की बीमारी के शुरुआती संकेत पहचानें, शरीर की चेतावनी बिल्कुल नजरअंदाज न करें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
336,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें