भारत की तरफ से इस मुकाबले में आकिब नबी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद कप्तान गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर थोड़ी ज्यादा घास है और यह थोड़ी पैची (कहीं-कहीं घास वाली) लग रही है।
पहले वनडे में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। टॉस गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, “हम भी टॉस जीतने पर फील्डिंग ही चुनते। टॉस 50-50 है, लेकिन हमारे पास अच्छा करने का एक और मौका है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। पिच काफी अच्छी लग रही है। हमारी टीम में चार बदलाव हैं।”
पहले वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। बल्लेबाजी में विराट कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 88 गेंदों में 139 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। अपनी इस पारी में कोहली ने 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली थी।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहले वनडे में अच्छा रहा था। जस्टिन ग्रीव्स ने शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, इंजरी के चलते वह इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं। जॉन कैंपबेल अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 60 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली थी। आमिर जांगू ने भी अर्धशतक लगाया था।
भारत की प्लेइंग इलेवन:रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स और विटेल लॉज।



