31 C
Mumbai
Saturday, October 3, 2026
होमदेश दुनियासेल भर्ती 2026: यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, चयन...

सेल भर्ती 2026: यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया!

फाइनेंस डिवीजन में एफ एंड ए-जीएसटी और टैक्स प्लानिंग, कोलकाता का 1; एवं एफ एंड ए-रिसीवेबल्स और वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट, कोलकाता का 1 पद शामिल हैं।

Google News Follow

Related

देश की प्रमुख स्टील निर्माता महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन (सीएमओ) और एनवायरमेंट मैनेजमेंट डिवीजन (ईएमडी) ने 11 युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल्स) को निश्चित अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

सेल की ओर से यंग प्रोफेशनल्स पोस्ट के लिए जारी 11 रिक्तियों में मार्केटिंग डिवीजन में मार्केटिंग-मार्केट एनालिस्ट, कोलकाता का 1; मार्केटिंग-स्ट्रक्चरल हॉलो सेक्शन्स का बिजनेस डेवलपमेंट, कोलकाता का 1; मार्केटिंग-कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स का बिजनेस डेवलपमेंट, कोलकाता का 1; और मार्केटिंग-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर्स का बिजनेस डेवलपमेंट, कोलकाता का 1 पद शामिल हैं।

सी एंड आईटी डिवीजन में सी एंड आईटी-एसएपी फंक्शनल कंसल्टेंट, कोलकाता का 1; सी एंड आईटी-फुल स्टैक डेवलपर, कोलकाता का 1; और सी एंड आईटी-एसएपी टेक्निकल कंसल्टेंट, कोलकाता का 1 पद शामिल हैं।

फाइनेंस डिवीजन में एफ एंड ए-जीएसटी और टैक्स प्लानिंग, कोलकाता का 1; एवं एफ एंड ए-रिसीवेबल्स और वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट, कोलकाता का 1 पद शामिल हैं। कानूनी अनुपालन में नए लेबर कोड के तहत कानूनी अनुपालन, रणनीति और वर्कफोर्स एनालिटिक्स, कोलकाता का 1; एवं पर्यावरण प्रबंधन डिवीजन में पर्यावरण प्रबंधन प्रभाग, कोलकाता का 1 पद शामिल हैं।

यंग प्रोफेशनल्स के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार बीई/बीटेक/ग्रेजुएट के साथ एमबीए (मार्केटिंग), बीई/बीटेक (मैकेनिकल/सिविल को प्राथमिकता), बीई/बीटेक (मैकेनिकल/मेटलर्जी को प्राथमिकता), सिविल/मैकेनिकल या स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक, कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/बीटेक, सीए/सीएमए, पीएम और आईआर में एमबीए के साथ ग्रेजुएट, या किसी भी विषय में बीई/बीटेक होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 3 से 10 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 42 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, कंप्यूटर-आधारित/योग्यता/सामान्य प्रबंधन/साइकोमेट्रिक टेस्ट, मानक परीक्षण/परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत बातचीत/साक्षात्कार और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 20,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ, भत्ते और सुविधाएं भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है।

यह भी पढ़ें-

सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन!

दिल की बीमारी के शुरुआती संकेत पहचानें, शरीर की चेतावनी बिल्कुल नजरअंदाज न करें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,121फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
336,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें