28 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमक्राईमनामाबिलकिस बानो केस में दो दोषियों को जमानत, उम्रकैद पर रोक! 

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को जमानत, उम्रकैद पर रोक! 

दोनों पक्षों को सुनने और अपील से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगी दी। साथ ही, दोनों को जमानत दे दी।

Google News Follow

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। हालांकि, दोषसिद्धि के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई जारी रहेगी।

दो दोषियों विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया ने जेल में 17 साल से अधिक का समय बिताया है। कोर्ट ने परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। यह रिहाई ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों के अधीन होगी। यह आदेश 28 अक्टूबर को जारी किया गया था।

दोषियों की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा ने बताया कि वे 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक का नाम एफआईआर में नहीं था और घटना के लगभग तीन साल बाद उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया था। बेंच को यह भी बताया गया कि आरोपियों में से एक गंभीर रूप से दिव्यांग है।

गुजरात सरकार ने दोनों दोषियों की जमानत याचिका का विरोध किया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने तर्क दिया कि खासकर अपराध की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालतों ने रिकॉर्ड पर मौजूद सभी प्रासंगिक सामग्रियों पर विचार किया था।

दोनों पक्षों को सुनने और अपील से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगी दी। साथ ही, दोनों को जमानत दे दी। आदेश में कहा गया, “दोनों पक्षों को सुनने के बाद इतना कहना ही काफी है कि अपीलकर्ता 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। इसके अलावा, एक अपीलकर्ता गंभीर रूप से दिव्यांग भी है।” बेंच ने कहा कि इन अपीलों में ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें